"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत आई.एम.ए. बरेली द्वारा लगाए गए 200 पौधे

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत आई.एम.ए. बरेली द्वारा लगाए गए 200 पौधे

July 09, 2025

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रारंभ किए गए विशेष वृक्षारोपण अभियान "एक पेड़ माँ के नाम" के अंतर्गत इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.), बरेली द्वारा आज दिनांक 09 जुलाई 2025, दिन बुधवार, प्रातः 09:00 बजे से आई.एम.ए. लॉन परिसर, राजउ फरीदपुर रोड, बरेली में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर IMA बरेली के सदस्यों एवं चिकित्सकों ने मिलकर लगभग 200 पौधे, जिनमें आम, नीम, अमरुद, पारिजात आदि पौधे रोपे। कार्यक्रम में सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, और सामाजिक दायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

यह आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे 50 करोड़ पौधों के महाअभियान का हिस्सा है, जिसमें IMA बरेली ने अपनी सक्रिय सहभागिता के माध्यम से जन-जागरूकता और मातृत्व के सम्मान को एक विशेष रूप से रेखांकित किया।

इस अवसर पर आई.एम.ए. बरेली के अध्यक्ष डॉ. आर. के. सिंह ने कहा: “माँ के नाम एक पेड़ लगाना न केवल पर्यावरण के लिए एक अमूल्य उपहार है, बल्कि यह उस वात्सल्य और पोषण का प्रतीक है जो हमें प्रकृति और माँ दोनों से मिलता है। आई.एम.ए. बरेली इस अभियान को एक सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में लेकर आगे भी पर्यावरणीय गतिविधियों में अग्रसर रहेगा।”

कार्यक्रम में अध्यक्ष आई.एम.ए. बरेली डॉ. आर. के. सिंह, सचिव डॉ. रतन पाल सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. शिवम् कमठान, प्रेजिडेंट इलेक्ट डॉ. अतुल श्रीवास्तव,  कम्युनिटी चेयरमैन डॉ. विनोद पगरानी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार गोयल, पी.आर.ओ डॉ. शालिनी माहेश्वरी, डॉ. गिरीश अग्रवाल, डॉ. एम. एम. अग्रवाल, डॉ. हिमांशु अग्रवाल, डॉ. दिनेश पूरी, डॉ. सुमित अग्रवाल,डॉ. एस. पी. सिंह एवं अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की। सभी ने पौधों की देखभाल एवं नियमित संरक्षण का संकल्प लिया। आई.एम.ए. बरेली द्वारा किया गया यह प्रयास निश्चित रूप से शहर में हरियाली और पर्यावरणीय चेतना को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम होगा। 

Chat on WhatsApp