आई.एम.ए. बरेली द्वारा "डॉक्टर्स-डे 2025" के उपलक्ष में 1982 बैच के डॉक्टर्स एवं मेधावी छात्रों का सम्मान

आई.एम.ए. बरेली द्वारा "डॉक्टर्स-डे 2025" के उपलक्ष में 1982 बैच के डॉक्टर्स एवं मेधावी छात्रों का सम्मान

July 01, 2025
आई.एम.ए. बरेली द्वारा

1 जुलाई 2025 को आई.एम.ए. बरेली में "चिकित्सक दिवस" पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। आई.एम.ए. बरेली द्वारा हर वर्ष 1 जुलाई को महान राष्ट्रवादी, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व मुख़्यमंत्री और चिकित्सक, भारत रत्न डॉ. बिधान चंद्र राय जी की स्मृति में “चिकित्सक दिवस” के रूप में आयोजित किया जाता है। 

इस अवसर पर आई.एम.ए. बरेली द्वारा अपने चिकित्सक बंधुओं और देश एवं समाज के उत्थान में उत्कृष्ट योगदान करने वाले नागरिकों और अपने सदस्यों के प्रतिभाशाली बच्चों को, जिन्होंने कक्षा दसवीं और बारहवीं में 90 % से अधिक अंक प्राप्त किये हैं या किसी प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षा में सफलता पाई है, को सम्मानित किया जाता है। कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्ज्वलन के साथ भारत रत्न डॉ. बिधान चंद्र राय जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रमित शर्मा जी (ए.डी.जी, जोन बरेली), विशेष अतिथि माननीय विधायक बिथरी चैनपुर डॉ राघवेंद्र शर्मा जी एवं डॉ. विश्राम सिंह जी (सी.एम.ओ., बरेली) रहे,अध्यक्ष आई.एम.ए. बरेली डॉ. आर. के. सिंह, सचिव डॉ. रतन पाल सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. शिवम् कमठान, प्रोग्राम चेयरमैन डॉ. रवीश अग्रवाल, कम्युनिटी चेयरमैन डॉ. विनोद पगरानी ने 1982 बैच के 21 चिकित्सक बंधुओं एवं 20 प्रतिभाशाली बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया। 

1982 बैच के 21 चिकित्सक साथियों में डॉ. विनय कुमार अग्रवाल डॉ. अनुराग मित्तल, डॉ. राजकुमारी मित्तल, डॉ. मृदुला शर्मा, डॉ. रवीन्द्र कुमार भास्कर, डॉ. अमित अग्रवाल,  डॉ. सुरेश कुमार कौशिक, डॉ. दीपा टंडन, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. ओम प्रकाश सिंह, डॉ. नमिता अग्रवाल, डॉ. साधना अग्रवाल, डॉ. सत्येन्द्र सिंह, डॉ. कुलदीप गंगवार, डॉ. कौशल कुमार, डॉ. नीरज कुमार अग्रवाल, डॉ. वागीश वैश्य, डॉ. रेनू बाला अग्रवाल, डॉ. अल्पना अग्रवाल, डॉ. शगुफ्ता यास्मीन एवं डॉ. आनंद भूषण दीक्षित को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम संचालन में डॉ. अमित खन्ना, डॉ. अमित खन्ना, डॉ शालिनी अरोड़ा, डॉ. आशू सक्सेना, डॉ. देवेन्द्र सिंह, डॉ. एम.डी. छाबड़िया, डॉ. मनीष टंडन, डॉ मीरा वैश्य, डॉ नवीन सहाय, डॉ. प्रगति अग्रवाल, डॉ राजीव गुप्ता, डॉ. रतन पाल सिंह, डॉ. रतनजलि, डॉ. रवीश अग्रवाल, डॉ.रेणुका वार्ष्णेय, डॉ. शाहिदा अली एवं डॉ. शालिनी दीक्षित की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम का समापन सभी को धन्यवाद देकर और स्वादिष्ट भोजन के साथ हुआ।

Chat on WhatsApp